पलवल.10 अगस्त।
सुनील कुमार जांगड़ा.

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तीन बार से लगातार पलवल जिला महामंत्री रहे डॉ.भारत भूषण वत्स जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मथुरा रोड स्थित भाजपा ओबीसी कार्यालय गांव अल्हापुर जिला महामंत्री कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने जीवन के अनुभव सभी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए।

जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री भाई जयराम प्रजापति ने डॉ.भारत भूषण वत्स जी का मान-सम्मान करने के लिए उन्हें पगड़ी पहनाई। यह सम्मान डॉ. भारत भूषण वत्स जी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए एक प्रतीक है।
डॉ.भारत भूषण वत्स ने कहा कि अपने जीवन के अनुभव सभी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। उन्होंने अपने संघर्षों और सफलताओं के बारे में बताया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

केक काटने के दौरान सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जन्मदिन की बधाई दी और
डॉ.भारत भूषण वत्स जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ के साथ कहा कि भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और उन्हें स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करें।
इस अवसर पर पूरन सिंह जांगड़ा.भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य. शालिनी सैनी भाजपा जिला आईटी सेल सह प्रमुख.सतीश सैनी जिला भाजपा ओबीसी महासचिव. राजकुमार जांगड़ा. भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष पलवल. सोनू गोयल सामाजिक कार्यकर्ता.विनोद पांचाल सामाजिक कार्यकर्ता. मनोज बंधु वाइस चेयरमैन नगर परिषद. राजेश अरोड़ा सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *