फरीदाबाद.27 अक्टूबर।
सुनील कुमार जांगड़ा.

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी आशीष मिश्रा ने बताया कि हिन्दू जनकल्याण समिति द्वारा बनाया गया तालाब.राजीव कॉलोनी नजदीक सेक्टर 56 में तालाब पर आराधना का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया और लोक मंगल की कामना की।
छठव्रती महिलाएं छठ गीत गाती हुई सरोवर और अंचलों में अस्थाई बनाए तालाब तट पर पहुंचीं। उन्होंने भगवान तथा माता छठ मैया का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
व्रती महिलाओं ने छठ घाट पर वेदी बनाकर कलश स्थापित किए। प्रसाद के रूप में मांठ, ईख, नारियल और विभिन्न प्रकार के फल अर्पित किए। दीपक और अगरबत्ती जलाकर आराधना की, जिसके बाद जल में दीपक और कोसिया प्रवाहित किए गए।
जहां पर सेक्टर 56 और राजीव कॉलोनी की महिलाओं ने भी पूरे विधि-विधान से छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया।
सरोवर पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सरोवर के चारों ओर आकर्षक सजावट मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर सभी ने अपने समर्थकों के साथ व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया।
वरिष्ठ समाजसेवी आशीष मिश्रा की धर्मपत्नी विनीता मिशा.माताजी मीरा मिश्रा.सत्यम मिश्रा उनकी धर्म पत्नी अनुजा और शमी मिश्र पत्नी पीकू मिश्र व नेहा शामिल भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *