
नई दिल्ली/गुरुग्राम/फरीदाबाद.20 जनवरी।
वंदना.
प्रख्यात धर्माचार्य गौवत्स आचार्य मनीषहरि ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य सनातन धर्म, भारतीय सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर गंभीर एवं सार्थक संवाद हुआ।
भेंट के दौरान आचार्य मनीषहरि ने आध्यात्मिक परंपराओं की समाज निर्माण में भूमिका पर अपने विचार साझा किए, वहीं मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। संवाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ,संवाद में उत्तराखंड प्रदेश विभाग प्रभारी श्री अनिल शाही, योगेंद्र बिष्ट, पंडित संजय पंत आदि उपस्थित रहे, संवाद लोककल्याण, नैतिक उत्थान एवं सांस्कृतिक जागरण जैसे विषयों पर विशेष विमर्श किया गया।
यह भेंट आध्यात्मिक मार्गदर्शन और प्रशासनिक दृष्टि के समन्वय का प्रतीक मानी जा रही है।
