

तावडू.06 दिसंबर।
सुनील कुमार जांगड़ा.
कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान द्वारा गांव बिस्सर.नौरंगपुर.हसनपुर.तावडू रोड.नजदीक आईटीसी ग्रांड भारत.एनसीआर-हरियाणा में 7 दिसंबर 2025 रविवार प्रात: 09:30 बजे नविनिर्मित कामधेनु मंदिर के अवलोकन
एवं मासिक हवन के सुअवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।
आपको बता दें कि कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ. एस.पी गुप्ता आई.ए.एस सेवानिवृत्त के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कामधेनु संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में आशीर्वचन आचार्य शिवकुमार अत्री जी मनुआ बाबा आश्रम वृंदावन. बतौर गरिमामयी उपस्थिति श्रीमती आशा विष्णु भगवान प्रसिद्ध समाज सेविका एवं संरक्षिका कामधेनु मंदिर, बतौर विशिष्ट अतिथि महेंद्र गोयल अध्यक्ष कामधेनु मंदिर समिति. मदन लाल जिंदल. उद्योगपति एवं सह-अध्यक्ष कामधेनु मंदिर समिति. सीए एस.के. अग्रवाल प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उपाध्यक्ष कामधेनु मंदिर समिति. सीए सुभाष गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं उपाध्यक्ष कामधेनु मंदिर समिति. अजय पोद्दार प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उपाध्यक्ष कामधेनु मंदिर समिति. श्याम सुंदर गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं उपाध्यक्ष कामधेनु मंदिर समिति. श्रीमती उषा गर्ग प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सदस्य कामधेनु मंदिर समिति. श्रीमती इन्दु गुप्ता प्रसिद्ध समाज सेविका एवं सदस्य कामधेनु मंदिर समिति एवं नरेश गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सदस्य कामधेनु मंदिर समिति के अतिरिक्त अन्य विशिष्ट अतिथिगण एवं हरियाणा राज्य और देश के अनेक मानव भाव उपस्थित रहेंगे।
आपको बता दें कि संस्थान के मन्दिर जिन गणमान्य लोगों ने सहयोग किया है उन्हीं का ही तहे दिल से स्वागत किया जाएगा।
