मुंबई.27 दिसंबर।
सुनील कुमार जांगड़ा.

पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु का कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पत्रकार विकास परिषद (पी वी एस) द्वारा इस वर्ष का “पत्रकार मित्र पुरस्कार” मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह को शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को मालाड पश्चिम स्थित साई पॅलेस में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
पत्रकार विकास परिषद का मानना है कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यों में सहयोग, संवाद तथा पारदर्शिता बनाए रखने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना आवश्यक है। उदय प्रताप सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में पत्रकारों के साथ निरंतर संवाद, सकारात्मक सहयोग और जनहित से जुड़े विषयों पर स्पष्ट पक्ष रखने का कार्य किया है।

मुंबई भाजपा के प्रवक्ता के रूप में उदय प्रताप सिंह ने सदैव पत्रकारों के प्रश्नों का सहजता और स्पष्टता के साथ उत्तर दिया है। कठिन परिस्थितियों में भी मीडिया से संवाद बनाए रखना, तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है।
पत्रकार विकास परिषद के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह के अनुसार, उदय प्रताप सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं को समझते हुए कई अवसरों पर उनके हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसी योगदान के लिए उन्हें “पत्रकार मित्र पुरस्कार” से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

यह पुरस्कार न केवल एक व्यक्ति का सम्मान है, बल्कि पत्रकारिता और जनप्रतिनिधियों के बीच स्वस्थ संवाद को प्रोत्साहित करने का प्रयास भी है। परिषद का उद्देश्य है कि समाज में ऐसे व्यक्तित्व सामने आएं जो पत्रकारों को सहयोगी मानते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *