• आरोपी महिला भारत में अप्रैल 2022 में एक माह के टूरिस्ट वीजा पर आई थी

फरीदाबाद-18 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में नशा तस्करी के मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नशा तस्करी करने वाली विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम जुने बेरिल है नाइजीरिया की रहने वाली है वर्तमान में आरोपी महिला दिल्ली, तुगलकाबाद मे रहती थी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला के संबंध में क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई। महिला को पकडने के लिए लायंस क्लब के पास नाका बंदी कर महिला को काबू किया गया है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया । महिला सिपाही दीपिका की मदद से ड्युटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की मौजूदगी में आरोपी महिला की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान महिला से 1.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला के खिलाफ ड्युटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना कोतवाली में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी महिला को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर माननीय अदालत से पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि महिला पकड़ा गया गांजा किसी फराडे नाम के व्यक्ति से 12000/-रु में खरीद कर लाई थी। महिला ने पैसे कमाने के लालच में गांजा बेचने लगी।

आरोपी महिला 9 अप्रैल 2022 को भारत में टुरिस्ट विजा पर आई थी। जो विजा समाप्त होने पर भी महिला भारत में रह रहे अपने जानकारो के पास स्थान बदल-बदल कर रह रही थी। आरोपी महिला से ई- वीजा बरामद किया गया है। आरोपी महिल के संबंध में नाइजीरियन दुतावास में सुचना दे दी गई है। विदेशी महिला की गिरफ्तारी के बारे में उच्च पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *